तीन घंटे तक चली जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल की पहली बैठक, इन मुद्दों पर रहा फोकस

फतेहपुर: भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल की पहली बैठक तीन घंटे तक चली। यह बैठक संगठन की मजबूती और अभियान को लेकर केंद्रित रही। यहां पर सेवा पखवाड़ा, पार्टी के अभियानों पर जोर दिया गया। बैठक समापन से पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने सभी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक सहभागिता करने पर जोर दिया।

जेल रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने पहली बार जिला पदाधिकारियों के साथ संगठन की बैठक की। तीन घंटे की बैठक में परिचय के साथ ही संगठन और पार्टी के चलाये जा रहे अभियानों की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने इसमें और तेजी लाने के दिशा निर्देश दिए गए।

लोकसभा चुनाव पर भी फोकस

गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर राष्ट्रपति महात्मा गांधी जी की जयंती तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मना रही है। इसमें सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही समाज के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ने निर्देश देते हुए कहा कि संगठन के कार्यों को लगन और निष्ठा से करें। साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव और शीर्ष संगठन के निर्देशों का मजबूती से पालन करें। बैठक में जिला स्तर तक के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

तीन घंटे तक चली जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल की पहली बैठक, इन मुद्दों पर रहा फोकस

मोर्चा में इन्हें मिली जिम्मेदारी

सेवा पखवाड़ा के तहत भाजयुमो रक्तदान शिविर आयोजित करेगा। इसकी जिम्मेदारी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा को दी गई। आयुष्मान भारत कार्यक्रम की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, विवेक सिंह को दी गई। इन कार्यक्रमों के जरिए सरकार की योजनाओं के बारे में आम लोगों को अवगत कराया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं को अनुसूचित बस्तियों में भेजकर सामाजिक समरसता अभियान चलेगा। इसकी जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष बैजनाथ वर्मा और अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिजीत भारती के साथ रेखा सरोज को दी गई है।

तीन घंटे तक चली जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल की पहली बैठक, इन मुद्दों पर रहा फोकस

इन्हें मिली पार्टी में जिम्मेदारी

भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने पार्टी के कई पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। इनमें कार्यक्रम मन की बात की जिम्मेदारी जिला महामंत्री नीरज सिंह, जिला मंत्री मनोज मिश्रा को दी गई। पार्टी के महापुरुष अन्त्योदय के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की जिम्मेदारी भी नीरज सिंह, मनोज मिश्रा को सौंपी गई है। जबकि बूथ स्तर तक संचालित स्वच्छता अभियान की जिम्मेदारी जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल के पास रहेगी।