लखनऊ: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे. राजनाथ सिंह इस दौरान अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे. इस बार राजनाथ सिंह अधिक राजनैतिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं. तैयारी 2027 के चुनाव की है.पिछले विधानसभा चुनाव में राजनाथ सिंह के क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी दो विधानसभा क्षेत्र हार गई थी. इसके अलावा 2024 के अपने चुनाव में भी उनकी जीत का अंतर बहुत कम हो गया था. इसलिए इस बार राजनाथ सिंह फूंक-फूंक कर कदम रखते हैं.बीजेपी महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार अपराह्न 02:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे. शाम को विश्वसरैया हाल में आयोजित व्यापारी मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम के उपरांत शाम 6:00 बजे सिटी मांटेसरी स्कूल (एक्सटेंशन) के लिए रवाना होंगे और वहां होने वाले दिवाली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे.अगले दिन शनिवार को प्रातः 10:40 बजे लामार्टिनियर ग्राउंड के हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा ब्रह्मोस एयरोस्पेस के लिए रवाना होंगे. रक्षा मंत्री प्रातः प्रातः 11:00 बजे ब्रह्मोस एयरोस्पेस पहुंचेंगे. जहां “ब्रह्मोस मिसाइल फ्लैग ऑफ़ सेरेमनी” कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे.
अपराह्न 12:30 बजे पीटीसी इंडस्ट्री लिमिटेड के लिए रवाना होंगे. राजनाथ सिंह पीसी इंडस्ट्री लिमिटेड का दौरा करेंगे और सिस्टम इंटीग्रेशन संकाय के भूमि पूजन में सम्मिलित होंगे.
कार्यक्रम के बाद हेलीकॉप्टर से वापस लामार्टिनियर जाएंगे और वहां से कालिदास मार्ग आवास रवाना होंगे.