लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं. आयोग के नोटिस के अनुसार, 4543 पदों पर होने वाली परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी. यह घोषणा उन अभ्यर्थियों के लिए राहत लेकर आई है, जो एसआई नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर और महिला उप निरीक्षक जैसे विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए तैयारी कर रहे हैं.
4543 पदों पर भर्ती: यूपीपीआरपीबी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, यूपी एसआई भर्ती अभियान कुल 4,543 रिक्तियों के लिए है, जिसमें सब इंस्पेक्टर पुरुष, सब इंस्पेक्टर महिला और एसआई प्लाटून कमांडर के पद शामिल हैं. सब इंस्पेक्टर पुरुष के लिए 4,242 पद और सब इंस्पेक्टर महिला के लिए 106 पद हैं. इसके अतिरिक्त, एसआई प्लाटून कमांडर के लिए 135 पद और एसआई प्लाटून कमांडर (विशेष सुरक्षा बल) के लिए 60 पद हैं. जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in/ पर जाकर परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न और क्वालिफाइंग मार्क्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की है:
- परीक्षा मोड ओएमआर शीट आधारित
- कुल अंक 400
- समय 2 घंटे
- प्रश्नों की संख्या 160
- विषयवार ब्रेकअप (40-40 प्रश्न प्रति विषय)
- सामान्य हिंदी (100 अंक)
- मूलविधि/संविधान/सामान्य ज्ञान (100 अंक)
- संख्यात्मक व मानसिक योग्यता परीक्षा (100 अंक)
- मानसिक अभिरुचि परीक्षा/बुद्धिलब्ध परीक्षा/तार्किक परीक्षा (100 अंक)
क्वॉलिफाइंग मार्क्स
- अभ्यर्थियों को सफल होने के लिए दो शर्तें पूरी करनी होंगी
- प्रत्येक सेक्शन में 35% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है.
- कुल (Overall) 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है.
- इससे कम अंक लाने वाले अभ्यर्थी फेल माने जाएंगे। यह जानकारी उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी की रणनीति बनाने में मदद करेगी.