1st Nov Ad

दुकान के पार्टनरशिप में लगाए रुपए वापस मांगने पर दी धमकी

पुरुराज अग्रवाल को 2 लाख 50 हजार दिया था दोनो ने मिलकर मठ लक्ष्मीपुर मे किराना की दुकान खोली थी

बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के करगैना इफ्को कालोनी निवासी कमलेश सिंह तोमर ने एसएसपी को तहरीर देकर रुपए वापस दिलाने की मांग की है एसएसपी कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि मेरा बेटा शिवा सिंह तोमर और उसके दोस्त पुरुराज अग्रवाल पुत्र नीरज अग्रवाल निवासी कर्मचारी नगर चौकी के सामने का रहने वाला है। दो महीने पहले अगस्त मे मैंने पुरुराज अग्रवाल को 2 लाख 50 हजार दिया था दोनो ने मिलकर मठ लक्ष्मीपुर मे किराना की दुकान खोली थी जो कि सितम्बर के महीने मे दोनो लोगो का आपसी पैसो को लेकर आपसी झगड़ा हो गया था। जो कि मैंने अपनी जमीन व्याज पर रख कर पैसा दिया था। झगड़ा होने के बाद जब मै अपने पति के साथ पुरुराज के घर पैसे लेने गई तो पुरुराज ने पैसे देने से साफ मना कर दिया व मुझसे बोला मेरे पास कोई पैसा नही है और दुवारा मेरे घर मत आ जाना वरना तुम्हारे और तुम्हारे बेटे के लिए अच्छा नही होगा। कमलेश सिंह तोमर 3 दिन से लगातार थाना के चक्कर लगा रही है पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की के पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है ।