1st Nov Ad

देशभर के सिखों की आवाज़ सुनी पीएम मोदी ने, सीएम योगी बोले—26 दिसंबर ‘वीर बाल दिवस’ घोषित

लखनऊ:राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के सिखों की आवाज सुनी। उनके समर्पण का सम्मान करते हुए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित किया। इसे पूरे देश में एक राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है।