नंबर ब्लॉक करने पर युवती पर चाकू से हमला, सनकी आशिक गिरफ्तार

आगरा: सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम स्थित जेसीबी चौराहा के पास सरेराह में युवती पर चाकू से हमला बोलने वाला सिरफिरा आशिक को पुलिस ने दबोच लिया. आरोपी शहर छोड़ने की तैयारी में था, मगर, इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके दोस्त की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं.

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवती ने करीब 15 दिन पहले उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था, जिससे उसकी युवती से बातचीत बंद हो गई थी. जब मैंने उसे संपर्क किया, तो वो मुझसे बात करने को तैयार नहीं थी, जिससे मुझे गुस्सा आया और मैंने उसपर हमला कर दिया. युवती से मेरी करीब तीन साल पुरानी दोस्ती थी.

बता दें कि एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाली युवती पर बुधवार दोपहर में सरेराह सिरफिरे आशिक ओमकार ने चाकू से जेसीबी चौराहा पर हमला किया था. आरोपी अपने दोस्त के साथ बाइक से आया था. बाइक से उतरकर आरोपी ओमकार ने सरेराह में युवती को रोका था. दोनों में बातचीत हुई. इसके बाद ओमकार ने चाकू से युवती पर हमला कर दिया.

आरोपी ने युवती की गर्दन और पीठ पर चाकू से प्रहार किया, जिससे युवती आरोपित से भिड़ गई थी, जिससे मौके पर भीड़ जुटती देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया. इसके बाद घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर है.

पुलिस की पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया था कि आरोपित ओमकार पिछले करीब 15 दिन से परेशान कर रहा था. उसने घरवालों को इसलिए कुछ नहीं बताया कि उसका घर से निकलना बंद करा देंगे. नौकरी छूट जाएगी.

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि घायल युवती पर सरेराह जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपित ओमकार दबोच लिया है. आरोपी शहर छोड़कर जाने की तैयारी में था. पुलिस की पूछताछ में आरोपित ओमकार ने बताया कि युवती उसकी पड़ोसी है.

दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी. 15 दिन पहले युवती ने अचानक उससे बात करना बंद कर दी. मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया. वह उससे बात करने का प्रयास कर रहा था. युवती उससे बात करने को तैयार नहीं थी. उसे पता था वह नौकरी करने जाती है. इसलिए, उसे रास्ते में रोककर बात करने करने सोची थी. युवती रुकेगी नहीं उसे यह अंदाजा था, इसलिए डराने के लिए घर से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर गया था.

जब युवती को रोका तो वह उससे लड़ने लगी, जिससे दोनों में मारपीट हो गई. गुस्से में मैंने चाकू निकाला और उस पर प्रहार कर दिया.

पड़ोसियों ने चाकू गोदकर एक भाई की निर्मम हत्या की और दूसरे भाई हालत गंभीर: बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह (दोथ) गांव में आपसी विवाद में दबंग ने भाइयों पर चाकूओं से हमला कर दिया, जिसमें एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसको स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, लेकिन परिजनों जिला चिकित्सालय नहीं ले जाकर मऊ ले गया.

जानकारी के अनुसार हमले में घायल अमरेश बहादुर सिंह की मऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, मंजेश सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया है. अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने मामले में 5 नामजद आरोपियों में से 3 को हिरासत में ले लिया है. शेष 2 आरोपियों की तलाश में 3 टीमें गठित की गई है.