भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में 10 जून 2026 का दिन इतिहास में दर्ज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले लोकतांत्रिक प्रधानमंत्री बन गए हैं. उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का करीब छह दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
10 जून 2026 को पीएम मोदी ने लगातार प्रधानमंत्री के पद पर 4,399 दिन पूरे कर लिए. जबकि जवाहरलाल नेहरू का लगातार कार्यकाल 4,398 दिनों का था. भारत के प्रधानमंत्रियों के इतिहास और उनके योगदान को संजोने वाले Pradhanmantri Sangrahalaya के रिकॉर्ड्स में यह एक बेहद ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धि दर्ज है.
नेहरू का 72 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन चुके हैं. पीएम मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और तब से उनका यह सफर लगातार जारी है.
निर्वाचित शासक के रूप में भी बनाया महा-रिकॉर्ड
केवल केंद्र सरकार के स्तर पर ही नहीं, बल्कि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि और सरकार के मुखिया (Head of Government) के रूप में भी नरेंद्र मोदी का रिकॉर्ड बेमिसाल है. गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर उनका संयुक्त कार्यकाल 8,931 दिनों से अधिक का हो चुका है, जिससे वह भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित शासक हैं.
लगातार 6 चुनाव जीतना
वह भारत के इकलौते ऐसे नेता हैं जिनके नेतृत्व में लगातार 6 बड़े चुनाव जीते हैं. तीन बार गुजरात विधानसभा (2002, 2007, 2012) और तीन बार लोकसभा चुनाव (2014, 2019, 2024) में बीजेपी ने जीत दर्ज की.
Pradhanmantri Sangrahalaya की आधिकारिक वेबसाइट के Prime Ministers of India पेज पर देश के अब तक के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल, ऐतिहासिक फैसलों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का सिलसिलेवार ब्योरा दिया गया है, जो इस प्रकार है:
पंडित जवाहरलाल नेहरू (1947-1964)
पं. नेहरू ने 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक लगभग 17 साल प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया. उन्हें आधुनिक भारत का प्रणेता माना जाता है. उनके कार्यकाल में भारत ने औद्योगिक और तकनीकी विकास के युग में प्रवेश किया. उनकी जयंती को पूरे भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है.