प्रभाकर चंद्र मिश्रा बने प्राविधिक शिक्षा विभाग के निदेशक, मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राविधिक शिक्षा विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। प्रभाकर चंद्र मिश्र को प्राविधिक शिक्षा विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।

वह अभी तक प्राविधिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें का निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस अतिरिक्त कार्यभार के लिए उन्हें कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता नहीं दिया जाएगा।