11th Nov Header

फूफा के घर रह रहे युवक ने लगाई फांसी

15 साल से फूफा के घर रहता था अनिल

बरेली । थाना बारादरी क्षेत्र के हरुनगला निवासी अनिल उर्फ लालू 19 वर्षीय पुत्र रामकुमार ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी अनिल एक दुकान पर काम करता था।

माता पिता 15 साल पहले अनिल को छोड़कर कही चले गए

म्रतक के फूफा लखपत ने बताया अनिल उर्फ लालू बचपन से मेरे पास रह रहा था अनिल के पिता रामकुमार 15 साल पहले कहीं चले गए उसके बाद उसकी मां पद्मावती भी कहीं चली गई आज तक दोनों माता-पिता का कोई पता नहीं लगा उसके बाद अनिल अकेला था । अनिल 15 साल से अपने फूफा लखपत के घर हरुनगला में रह रहा था अनिल मूलनिवासी फतेहपुर थाना विथरी चैनपुर का था । वुधवार को रात को छत पर सो गया उसके बाद नीचे अपने कमरे में गया सुबह जब आवाज दी उठा नही कमरे में देखा पंखा के कुंडा से साड़ी का फंदा बनाकर फाँसी लगा ली । पुलिस को सूचना दी मोके पर पहुची पुलिस ने शव को नीचे उतारा शव को पोस्टमार्टम को भेजा।