लखनऊ: त्योहारों के लिए रेलवे चार विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा। सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 28 सितंबर से दो नवंबर तक हर रविवार को न्यू जलपाईगुड़ी से गोमतीनगर और 29 सितंबर से तीन नवंबर तक गोमतीनगर से न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन जाएगी।
ट्रेन 05742 न्यू जलपाईगुड़ी-गोमतीनगर, साप्ताहिक स्पेशल न्यू जलपाईगुड़ी से हर रविवार सात बजे रवाना होकर अगले दिन 7:15 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। इसी तरह रेलगाड़ी संख्या 05741 गोमतीनगर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक स्पेशल गोमतीनगर से 9:40 बजे रवाना होकर अगले दिन 9:25 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।
वहीं, रेलगाड़ी संख्या 05734, किशनगंज अमृतसर जं. साप्ताहिक स्पेशल 2 अक्तूबर से 13 नवंबर तक किशनगंज से हर बृहस्पतिवार 09:10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 12:10 बजे अमृतसर जं पहुंचेगी। रेलगाड़ी 05733 अमृतसर जं. किशनगंज साप्ताहिक स्पेशल चार अक्तूबर से 15 नवंबर तक अमृतसर से हर शनिवार 04:25 बजे चलकर अगले दिन 17:30 बजे किशनगंज पहुंचेगी।