बरेली: बरेली में मौसम विभाग की ओर से जारी यलो अलर्ट के बीच रविवार दोपहर दो बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शाम चार बजे तक तेज और फिर रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। रात आठ बजे तक 134.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 14 साल में सितंबर में पहली बार इतनी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
आधी रात के बाद फिर मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। सोमवार सुबह तक बारिश का दौर जारी रहा। वहीं, भारी बारिश के कारण जिला प्रशासन ने आठवीं तक के स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित किया है।
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने के कारण मौसम में अचानक बदलाव आया है। जिले और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। बारिश के बीच रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सितंबर में बारिश का आंकड़ा
वर्ष 2012 में 24
2013 में शून्य
2014 में 19.5
2015 में 23.1
2016 में 21.3
2017 में 22.6
2018 में 20.2
2019 में 20.5
2020 में 21.1
2021 में 22.6
2022 में 09
2023 में 115
2024 में 120
2025 में 125
2026 में 134.3 मिमी बारिश हुई।