बरेली में 6 महीने में हुई 9 महिलाओं की हत्या , एसएसपी ने 6 टीमों को किया गया तैनात, महिला अफसरों को भी लगाया गया

पुलिस गांव गांव जाकर लोगो को कर रही है जागरूक

3 घटनाओं का नही हुआ खुलासा, 3 का विसरा प्रिजर्व

बरेली में 6 महीने में हुई 9 महिलाओं की हत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मीडिया में खबर आने के बाद गुरुवार को एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने प्रेस कांफ्रेंस कर सभी घटनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक जो 9 हत्याएं हुई है, उनमें 3 हत्याओं का खुलासा हो चुका है।

बरेली में 6 महीने में हुई 9 महिलाओं की हत्या , एसएसपी ने 6 टीमों को किया गया तैनात, महिला अफसरों को भी लगाया गया
बरेली में 6 महीने में हुई 9 महिलाओं की हत्या , एसएसपी ने 6 टीमों को किया गया तैनात, महिला अफसरों को भी लगाया गया

3 महिलाओं का विसरा प्रिजर्व किया गया है, उसमे गला दबाकर हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। बाकी तीन घटनाओं में जांच चल रही है। 6 टीमों को लगाया गया है। ग्राम समिति बनाई गई है। जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। महिला अफसरों को भी लगाया गया है।