1st Nov Ad

बरेली वालों को मच्छरों के प्रकोप से मुक्ति दिलाओ

घरों और मोहल्ले बस्तियों में साफ़ सफ़ाई का घ्यान रखें

बरेली। जनसेवा टीम ने आज सिविल लाइन में बैठक कर मांग उठाई,जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी वारसी ने नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग से मच्छरों के प्रकोप से मुक्ति दिलाने की मांग को लेकर मच्छर मार दवाई छिड़काव को लेकर फॉगिंग अभियान चलाया जाये ताकि बरेली वासियो को बीमारियों से बचाया जा सकें,नगर निगम व ज़िले के सिस्टम्स को जल्द ही अभियान चलाने की ज़रूरत हैं,नगर निगम के साथ साथ रिहाइशी लोगों को जागरूक होना जरूरी हैं,आवाम यह सावधानियां बरते,मच्छरों को घर के अंदर या बाहर पनपने से रोकें। इसके लिए अपने आसपास साफ सफाई का खास ध्यान रखें। घर के पास की नालियों की सफाई और सडकों के गड्ढे आदि भरवा लें,उसमें कीचड़ या गन्दा पानी जमा न होने दे,घर के हर कोने पर समय-समय पर कीटनाशक दवाओं का छिडक़ाव करवाते रहें।
बारिश के मौसम में मच्छरों से बचने के लिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। घर में मच्छरों से बचने के लिए नीम की पत्तियों का धुआं करें। मच्छरदानी लगाकर सोएं,घरों या घरों के बाहर गन्दगी न होने दे।
ज़िले में मलेरिया का आंकड़ा 32 सौ के लगभग और डेंगू के मरीजों का आंकड़ा लगभग 181 के आसपास हैं।
केवल असरदार दवाई का छिड़काव हो बेअसर दवाई का छिड़काव कराकर खानापूर्ति न करें, जनता परेशान हैं उसको राहत देने की ज़रूरत हैं, शहर के 80 वार्डो से लेकर गाँवो तक छिड़काव की व्यवस्था जल्द होना जरूरी हैं।
इस मौके पर पम्मी खान वारसी,डॉ सीताराम राजपूत,हाजी साकिब रज़ा ख़ाँ,हाजी फैज़ान ख़ाँ वारसी,शादाब रज़वी,सचिन,अजय,हाजी उवैस खान,अहमद उल्लाह वारसी, निक्की वर्मा,ऐजाज़,आमिर खान,सय्यद हामिद अली बब्बू आदि ने मांग उठाई।