बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को तुलसीपुर के आदि शक्ति पीठ देवी पाटन मंदिर पहुंचे. उन्होंने चैत नवरात्र के अष्टमी पर्व पर पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की. सीएम योगी का अपर पुलिस महा निदेशक अशोक मुथा जैन, मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील, जिलाधिकारी विपिन जैन, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया.
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में चल रहे विशेष अनुष्ठान में हिस्सा लिया. चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री को आदि शक्ति मां पाटेश्वरी तीर्थ धाम के धार्मिक,आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर आधारित एक विशेष पुस्तिका भेंट की गई. पुस्तिका में तीर्थ धाम की प्राचीनता, गौरवशाली परंपरा एवं जन आस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया गया है. पुस्तिका में मंदिर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, आस्था में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा श्रद्धालुओं के लिए इसकी आध्यात्मिक महत्ता का समावेश किया गया है.
इस दौरान मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महंत देवीपाटन मंदिर योगी मिथिलेश नाथ, विधायक बलरामपुर सदर पलटूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्र, चेयरमैन नगर पालिका बलरामपुर धीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक गैसड़ी शैलेश सिंह शैलू, आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील, डीआईजी देवीपाटन मंडल, डीएम विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता मौजूद रहे.
बता दें कि सीएम योगी बुधवार गोरखपुर और बहराइच में थे. गोरखपुर में उन्होंने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) में फोरेंसिक रिसर्च सेंटर उद्घाटन और महिला छात्रावास के भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया.