बाजार से घर जा रही थी महिला, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार, बाइक की टक्कर से गई जान

मऊ: मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास बुधवार की शाम बाजार से घर लौट रही वृद्धा को बेकाबू बाइक चालक ने टक्कर मार दी। महिला का गंभीर हालात में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
ये है मामला
मृतका की पहचान घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुजार खुर्द निवासिनी पाना देवी (60) पत्नी स्व. रामबेलास यादव के रूप में हुई। महिला बुधवार की शाम करीब आठ बजे अमिला अंबेडकर चौक से बाजार कर वापस घर के पैदल घर जा रही थी। उसी दौरान अमिला/बोझी मार्ग पर अंबेडकर चौक से सौ मीटर आगे अमिला की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी।
बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल होकर गिर गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़राव ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना के बाद भाग रहे आरोपी चालक को बाइक सहित पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मृतका का एक पुत्र राणा प्रताप उर्फ बबलू हैजो रोजी रोटी के लिए बाहर रहता है। जबकि उसके पति की बीते दो साल पहले मौत हो चुकी है।