बाल रोग विशेषज्ञ को किया गया वीर अब्दुल हमीद स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित, लोगों ने दी शुभकामनाएं

डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है

बरेली– डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है , कोरोना काल में अगर डॉक्टरों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर सेवा नहीं की होती तो आज हालात और खराब रहते। एक मरीज के लिए उसका डॉक्टर किसी फरिश्ते से कम नहीं होता। कोरोना काल ने हमें बताया कि डॉक्टर किसी वॉरियर से कम नहीं है। यह सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं बल्कि इंसानों की लाइफलाइन है।वे हैं तो हम जैसे मनुष्य ही लेकिन मनुष्यता उन्हें धरती के भगवान का दर्जा देती है। यह सम्मान उन्हें इसलिए मिलता है क्योंकि वे मौत के मुंह में जा रहे मरीजों को भी अपनी योग्यता, मेधा, हुनर और विश्वास से फिर जीवन में लौटा लाते हैं। दरअसल वे चिकित्सक कहलाते हैं।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट इमरान अंसारी समय समय पर पुलिस विभाग शिक्षा चिकित्सा समाजसेवा एवं अन्य बेहतर कार्य करने वाले लोगों को वीर अब्दुल हमीद स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई करते रहते है ।इसी कड़ी में बरेली के मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गयास अहमद को वीर अब्दुल हमीद स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित ।
इन्हें यह सम्मान इनकी उत्कृष्ट सेवा चिकित्सा क्षेत्र की उपलब्धियों के लिए दिया गया ।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट इमरान अंसारी ने अपील करते हुए कहा कि डॉक्टर को भगवान का दूसरा रुप माना जाता है आप लोग अपनी जिम्मेदारी बेहतर तरीके से निभाए ताकि मरीज और डॉक्टर के बीच बेहतर रिश्ता बना रहे ।
इस दौरान ओमेगा कोचिंग से कलीमउददीन, सुरेश गंगवार,आफताब आलम, असद अंसारी, मयंक सिंह, यामीन अंसारी,सरदार अजहरी आदि तमाम लोग मौजूद रहे।