एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की पिक्चर सुपरहिट रही। खिताबी मुकाबले में रोहित की पलटन ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा। फाइनल में मिली धमाकेदार जीत के बाद बीच मैदान पर ईशान किशन विराट कोहली की नकल उतारते हुए भी नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है।

