11th Nov Header

भगवान श्री कृष्ण रुक्मिणी का हुआ विवाह

13  अक्टूबर 2023 को प्रातः 12 बजे से ठाकुर नवल बिहारी जी महाराज मन्दिर, बिहारीपुर खत्रियान के प्रागण में श्री मद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के आठवें  दिन हवन पूजन एवं भन्डारे का आयोजन किया जायेगा

बरेली । श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के अंतिम दिन कथा व्यास ने भगवान श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह, लाक्षागृह कथा एवं महाभारत काल के वास्तविक महत्व से श्रद्धालुओं को अवगत कराते हुए पर्यावरण सरंक्षण के साथ पर्यावरण रक्षा एवं सेवा का संकल्प दिलाया।
बरेली बिहारीपुर के प्राचीनतम ठाकुर श्री नवल बिहारी जी महाराज मन्दिर के प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के अंतिम दिन प्रख्यात कथा व्यास नंद किशोर मिश्रा जी के मुखारविन्द से कहा कि श्रीमद भागवत कथा को सुनना ही परमात्मा से मिलन का सच्चा सार है। इसमें जीवन के सभी रस मौजूद हैं,हमे प्रतिदिन भागवत कथा का अनुसरण करना चाहिए। आज भगवान कृष्ण रुक्मिणी विवाह, श्री मद भागवत कथा सार,महाभारत कथा आदि से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। कथा के दौरान कथा व्यास नंद किशोर मिश्रा जी ने श्रद्धालुओं को पितृ पक्ष में पूजा एवं पितरों को तर्पण कैसे और क्यों ,से अवगत कराया साथ ही पर्यावरण संरक्षण की अपील करते हुए पर्यावरण रक्षा एवं सेवा क्यों और कैसे करें ,के प्रति जागरूक करते हुए संकल्प दिलाया। तदुपरांत कथा का विश्राम हुआ।कथा के दौरान पूर्व की भांति पंडित ब्रजेश मिश्रा, पंडित नवल किशोर मिश्रा, पंडित अभिषेक मिश्रा, पंडित विष्णु यश महाराज ने वेद पाठ ध्वनि से माहौल भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर माता जी (माँ काली मन्दिर), सीमा रस्तोगी, हरिओम सिंह, प्रगति गंगवार, डॉ. ओम नरायण दुबे, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.रजनीश सक्सेना,  डॉ. संजीव त्रिपाठी, नीरज बाला, सविता त्रिपाठी ,पवन कालरा,सचिन श्याम भारतीय आदि के साथ सैकडों की तादात में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
इससे पूर्व कथा का शुभारम्भ भगवान गणपति, गौरी, कलश,नवग्रह पूजन,श्री मद् भागवत महापुराण की आरती के साथ हुआ तथा अन्त में श्रद्धालुओं को आरती के पश्चात् प्रसाद वितरण किया गया।
सेवादार डॉ. रजनीश सक्सेना ने बताया कि कल दिनांक 13  अक्टूबर 2023 को प्रातः 12 बजे से ठाकुर नवल बिहारी जी महाराज मन्दिर, बिहारीपुर खत्रियान के प्रागण में श्री मद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के आठवें  दिन हवन पूजन एवं भन्डारे का आयोजन किया जायेगा।