भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया

आईटीबीपी बल की भूमिका और उपलब्धियों को बताते हुए सभी जवानों को अपनी ड्यूटी पूर्ण निष्ठा और समर्पण से निभाने के लिए प्रेरित किया

बरेली । भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के बुखारा कैम्प, बरेली में आईटीबीपी का 62 वां स्थापना दिवस बडी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर तृतीय वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के परेड ग्राउण्ड में भव्य परेड का आयोजन किया गया, परेड की कमान हरिगोविन्द सिंह, उप सेनानी / जी डी ने संभाली। मुख्य अतिथि अशोक सिंह बिष्ट, सेनानी स्टाफ क्षे मु बरेली द्वारा परेड की सलामी ली गई।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया

उप महानिरीक्षक द्वारा सभी पदाधिकारियों को बल के स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाऐं दी गई साथ ही सभी को दशहरा की शुभकामनाऐं दी गई। आईटीबीपी बल की भूमिका और उपलब्धियों को बताते हुए सभी जवानों को अपनी ड्यूटी पूर्ण निष्ठा और समर्पण से निभाने के लिए प्रेरित किया। वर्तमान मे आईटीबीपी बल भारत चीन सीमा पर लदाख से अरुणाचल प्रदेश तक फैली देश की विशाल सीमा की सुरक्षा कर रही है। सीमा सुरक्षा के अलावा आईटीबीपी बल देश की आन्तरिक सुरक्षा, विशिष्ठ व अतिविशिष्ठ व्यक्तियों की सुरक्षा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रही है।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया

इस बल ने मार्शल आर्ट, पर्वतारोहण, राफ्टिंग, व स्कीईंग जैसे साहसिक खेलों में भी कीर्तिमान स्थापित किये है। इस दौरान विशिष्ठ उपलब्धि हासिल करने वाले पदाधिकारियों को महानिदेशक प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये तथा सभी पदाधिकारियों को मिठाई वितरित की गई।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया

इस अवसर पर बल भूतपूर्व सैनिकों को भी आमंत्रित किया गया तथा अशोक सिंह बिष्ट, सेनानी स्टाफ क्षे०मु० बरेली एवं विपिन कुमार सेनानी, तृतीय वाहिनी द्वारा सभी भूतपूर्व सैनिकों से कुशलक्षेम पूछा तथा सभी को उपहार भेंट किये।इस अवसर पर अशोक सिंह बिष्ट, सेनानी स्टाफ क्षे0मु0 बरेल विपिन कुमार सेनानी, तृतीय वाहिनी, अधिकारीगण, अधीन अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक एवं हिमवीर जवान उपस्थित रहें।