मंत्री धर्मपाल सिंह ने डेंगू से प्रभावित क्षेत्रो का किया दौरा

अधिकांश घरों में बुखार व डेंगू से ग्रामीण प्रभावित हैं

बरेली । आंवला तहसील के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव राजपुर कला में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने दौरा कर डेंगू से प्रभावित मौत के मुंह में सामने वाले ग्रामीणों के परिजनों से वार्ता कर उनको सांत्वना दी। बता दे ब्लॉक मंझगवा की ग्राम पंचायत राजपुर कला में डेंगू से 8 ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। अधिकांश घरों में बुखार व डेंगू से ग्रामीण प्रभावित हैं । चिकित्सकों ने भी जांच कर रोगियों को सुरक्षा के टिप्स देते हुए उनको उपचारित किया। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया, कि वह संक्रामक रोगों के बचाव के लिए संचारी अभियान के तहत दवा के छिड़काव के साथ ही अन्य जरूरी उपायों को करें ।जिससे ग्रामीणों का संक्रामक रोगों से बचाव हो सके। उन्होंने गुलरिया रामनगर ब्लॉक के रेवती गांव के ग्रामीणों को संक्रामक रोगों से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए ।यहां पर खंड विकास अधिकारी व अन्य कर्मचारियों के अलावा चिकित्सा विभाग से संबंधित चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।