कानपुर: 21वीं सदी में युवा वर्ग सामाजिक आंदोलनों और डिजिटल प्लेटफॉर्म से लोकतंत्र को मजबूत कर रहा है. युवाओं को हर अच्छे और बुरे कामों की बेहतर समझ है. इसलिए अधिकतर युवा देशहित में सारे काम कर रहे हैं. इससे लोकतंत्र को मजबूती मिलती है. मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि यह बातें डीआईजी कानपुर रेंज हरीश चंदर ने कहीं.
उन्होंने कानपुर के आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार को संबोधित किया. इसका विषय ‘रीडिफाइनिंग सिविक इंगेजमेंट इन द ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी टूवार्ड्स ए स्ट्रांगर डेमोक्रेसी’ रखा गया था.
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर ऋतंभरा, मुख्य अतिथि डीआईजी रेंज कानपुर हरीश चंदर, मुख्य वक्ता प्रोफेसर शांतेश कुमार सिंह, विशिष्ट वक्ता प्रोफेसर अश्विनी कुमार दुबे, संयोजक डॉ आकांक्षा गौर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया. अतिथियों का स्वागत संगीत विभाग के निर्देशन में छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया. प्राचार्या द्वारा अतिथियों को बैज, पुष्पगुच्छ, स्मृतिचिन्ह, उत्तरीय व स्वागत भाषण देकर सम्मानित किया गया.
विशिष्ट वक्ता प्रोफेसर अश्विनी कुमार दुबे ने नागरिक सहभागिता को बढ़ाने में सरकारी तंत्र के प्रयासों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का कुशल संचालन दीक्षा सिंह द्वारा किया गया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रेरणा प्रिया द्वारा किया गया. अतिथियों का स्वागत डॉ. पूजा शुक्ला ने किया.
इस कार्यक्रम को लेकर कॉलेज प्राचार्य डॉ. ऋतंभरा स्वरूप ने बताया कि कॉलेज में दो दिवसीय सेमिनार के दौरान देश भर के विभिन्न राज्यों और शहरों से वक्ता, प्रोफेसर्स शामिल हुए हैं. सेमिनार के लिए 180 पंजीकरण भी हुए. वहीं, सोमवार को 111 प्रतिभागियों ने ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यमों से अपने शोध पत्रों को प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि सेमिनार में दो दिन अलग-अलग कई सत्र होंगे. इनके विषय भी अलग-अलग हैं