मथुरा: जनपद के कोसीकलां क्षेत्र स्थित मुख्य सराफा बाजार में रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर आभूषण की दुकान में छत के रास्ते प्रवेश कर गए. फिलहाल चोरी 15 लाख रुपये बताई जा रही है. जबकि आभूषणों की कीमत का आकलन किया जा रहा है. दुकान मालिक ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के अनुसार, घटना की सुचना के बाद दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और पुलिस को सुचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, दुकान की तिजोरी में रखे, पंद्रह लाख रुपए नगदी और दो किलो सोना चोरी होने की बात सामने आई. मामले के बाद से सर्राफा व्यापारियों में रोष है
मामले के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमें गठित की, जिसके बाद सर्विलांस टीम, स्वाट टीम, एसओजी और स्थानीय थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, जल्द ही घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं.
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि कोसी क्षेत्र से आज सुबह सूचना प्राप्त हुई कि दुकान में चोरी हुई है. मौके पर पुलिस अधिकारियों ने मुआयन कर आगे की कार्यवाई शुरु कर दी है. हालांकि, कुछ सुराग हाथ लगे हैं. ज्वेलर्स की दुकान की छत पर लगे दरवाजे के ताले को खोल कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. तिजोरी से पंद्रह लाख रुपए, सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए गए हैं. वादी के द्वारा अभी तक तहरीर नहीं दी गई है. जल्द ही मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

