लखनऊ:उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को भी कहीं कम तो कहीं तीव्र लू का असर रहा। हालांकि, राहत की खबर यह है कि दक्षिण पश्चिम मानसून अगले तीन-चार दिनों में उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 28 जून तक लू का असर जारी रहेगा। 29 जून को तापमान में भारी गिरावट की संभावना जताई जा रही है।
यह गिरावट 8 से 9 डिग्री तक हो सकती है। 30 जून से प्रदेश में व्यापक वर्षा की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून के आगामी तीन-चार दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मानसून के प्रवेश के बाद आने वाले दिनों में यह तेजी से आगे बढ़ेगा।
देश में लखीमपुर खीरी रहा दूसरे नंबर पर सबसे गर्म