बरेली। राष्ट्रीय स्तर का सामाजिक संगठन एंटी क्राइम एंटी करप्शन एवं महिला हेल्पलाइन द्वारा संचालित मिशन शक्ति दीदी कार्यक्रम थाना बिथरी चैनपुर अन्तर्गत उच्च शिक्षा प्राथमिक विद्यालय ब्लाक रजऊ परसपुर में आयोजित किया गया। जिसमें एंटी क्राइम एंटी करप्शन के प्रदेश अध्यक्ष कमलजीत सिंह ने विद्यालय की छात्राओं को संबोधित करते हुए सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर के बारे में 112, 1090,102, 1076, 1930, 108, 181, 1098, के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया ।


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना ने महिला सशक्तिकरण पर चर्चा कर विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, सुमंगला कन्या योजना आदि के बताया, विद्यालय की पांच छात्राओं ने सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की सटीक जानकारी बताकर शक्ति दीदी की उपाधि प्राप्त की जिसमें क्रामशा अंशिका, न्यास, प्रतिक्षा, पलक, मोहनी, कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य कौसर अनीस ने किया ।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष कमलजीत सिंह, सुशील पाॅल, शहादत हुसैन, रति राम, एडमिन आर प्रेम,आरती, सौरभ, ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह थाना बिथरी चैनपुर से कांस्टेबल श्वेता मिश्रा, मंजु, विद्यालय की समस्त अध्यापिका और स्टाफ उपस्थित रहा।