मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से युवाओं को मिल रही नई उड़ान, बन रहे आत्मनिर्भर

आगरा: यूपी में मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान, युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रहा है. ये योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही दूसरों को रोजगार भी दे रहा हैं. पिछले दिनों आगरा जिले में 2950 नए उद्यम स्थापित करने का लक्ष्य तय किया गया था.

इस संबंध में आगरा निवासी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान से प्रदेश के युवाओं को लगातार रोजगार मिल रहा है. युवा आत्मनिर्भर बनने के साथ ही रोजगार मांगने के बजाए, रोजगार देने वाले बन रहे हैं. जिले में अब तक 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने योजना में आवेदन किया है. जिसमें से 2560 युवाओं के आवेदन स्वीकृत हुए हैं और 2500 लाभार्थियों के बीच ऋण का वितरण किया जा चुका है.

सीएम युवा योजना के तहत प्रदेश के 21 से 40 वर्ष के युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण की दी जा रही है. इसके साथ ही सरकार की ओर से 10% अनुदान (सब्सिडी) प्रदान किया जा रहा है. जिससे युवा बिना आर्थिक बोझ के अपना व्यवसाय शुरू कर रहे हैं.

इस पहल ने युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाया है. स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए हैं. युवा धड़ल्ले से ब्यूटी पार्लर, धूपबत्ती निर्माण, रेस्टोरेंट और कैटरिंग जैसी सेवाएं शुरू कर रहे हैं. युवा ना केवल अपने लिए रोजगार पैदा कर रहे हैं. बल्कि, दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर रहे हैं.

सीएम युवा योजना के तहत जिला प्रशासन, युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है. वह चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इस योजना से लाभ पहुंचाया जाए. आगरा जिले में अधिक से अधिक युवाओं को लाभ पहुंचाने के उ‌द्देश्य से सीएम युवा योजना के अधिकारियों ने नगर निगम, नगर निकाय, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत, पार्षदगण, ग्राम प्रधान, बैंक शाखाओं, स्वयं सहायता समूह और जनप्रतिनिधियों के साथ ही संस्थाओं से अपील है कि योजना बारे में व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाएं. जिससे युवा अधिक से अधिक आवेदन कर सकें.

सीएम युवा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कौसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक https://cmyuva.org.in/ या https://msme.cmyuva.org.in/home वेबसाइट पर जाएं.
  • आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण/लॉग इन पर क्लिक करें.
  • मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के रूप में “MMUY” चुनें.
  • नया पेज खुलने पर अपना आधार नंबर दर्ज करें.
  • अपना एक पासवर्ड बनाकर पूरा विवरण दर्ज करके लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें.
  • आवेदक की उम्र 21 से 40 वर्ष आयु होनी चाहिए.
  • आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8 वीं पास है.
  • आवेदक के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र.
  • परियोजना लागत पर 10% मार्जिन मनी अनुदान.
  • सीएम युवा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़
  • कौशल प्रमाणपत्र, प्रशिक्षण प्रमाणपत्र, कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाणपत्र और आईटीआई प्रमाण पत्र
  • परियोजना रिपोर्ट और जीएसटी
  • पैन कार्ड
  • पता प्रमाण पत्र (बिजली बिल / आधार)
  • बैंक पासबुक (पहला पन्ना)
  • अनुभव प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र
  • आयु प्रमाणपत्र
  • हस्ताक्षर