मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, सोनभद्र के लिए करेंगे प्रस्थान

वाराणसी:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार यानी आज वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा सोनभद्र के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सुरक्षा और प्रोटोकॉल की तैयारी के तहत शहर से डमी फ्लीट सुबह वाराणसी एयरपोर्ट पहुंची।एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क मोड पर हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आगमन व प्रस्थान को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली है।