बरेली । थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव आखा निवासी कुँवर सेन की पत्नी सोमवती बेटा जयदीप सुबह मोटरसाइकिल से सोमवती की दवा लेने बरेली रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज आ रहे थे रास्ता में देवरनिया थाना क्षेत्र के कनमन पेट्रोल पम्प के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें सोमवती और जयदीप दोनों गिर गए सोमवती के गंभीर चोट आ गई ,

देवरनिया पुलिस ने सोमवती को एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए भेज दिया । जिला अस्पताल में डॉक्टर ने सोमवती को मृत घोषित कर दिया।टक्कर लगने के बाद कार सवार कार लेकर फरार हो गया पुलिस तलाश कर रही है पुलिस ने सोमवती के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।