लखनऊ: यूपी में मानसून फिर से अपने तेवर दिखाने लगा है. पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं पर तेज बारिश हुई. पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं पर भारी वर्षा हुई. पश्चिमी-पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी दर्ज की गई.
इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, बस्ती, देवरिया, गोरखपुर, महाराजगंज, अयोध्या, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, कुशीनगर, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर और आसपास के क्षेत्र में चेतावनी जारी की गई है
बरेली-शाहजहांपुर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश: पिछले 24 घंटे के दौरान बरेली में 381 और शाहजहांपुर में 227 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई, जो कि अब तक के मौसम विज्ञान विभाग के इतिहास में दर्ज हुई सबसे अधिक बारिश है
116% अधिक हुई बारिश: पिछले 24 घंटे में अनुमानित बारिश 7.4 मिली मीटर के सापेक्ष 16.1 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो कि सामान्य से 118% अधिक है.
लखनऊ में रिमझिम अलर्ट: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ में बादल छाए रहेंगे, कुछ आसनों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
बस्ती सबसे गर्म जिला: सोमवार को प्रदेश का बस्ती सबसे अधिक गर्म जिला रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई जिले में 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है.
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि पूर्वी यूपी में अभी 2-3 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा. इसके बाद बारिश का सिलसिला धीरे-धीरे और कम होता जाएगा.