1st Nov Ad

यूपी में भारी बारिश, मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

-आपदा से प्रभावित लोगों को अनुमन्य राहत राशि का अविलंब वितरण करें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश के दृष्टिगत संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नज़र रखें।आपदा से प्रभावित लोगों को अनुमन्य राहत राशि का अविलंब वितरण करें।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए हैं कि जल भराव की स्थिति में जल निकासी के लिए प्रभावी प्रबंध किए जाएं।  नदियों के जल स्तर की सतत् निगरानी की जाए।फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए तक प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा सके।