यूपी में मानसून मेहरबान, 11 जिलों में जमकर बारिश; आज भी कई इलाकों में गरज-चमक संग भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ: यूपी में मानसून पूरी तरह से मेहरबान है. मौसम विभाग की मानें तो 24 घंटों में 11 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है. वहीं, कुछ जिलों में हल्की और कुछ में मध्यम बारिश हो सकती है. वही, बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश संभल में और सबसे कम बारिश इटावा में दर्ज की गई है. मौसम विभाग की मानें तो इस साल यूपी में बारिश अब सामान्य की श्रेणी में आ चुकी है. अब मात्र 11% बारिश ही सामान्य से कम है.

इन 11 जिलों में खूब बरसे बदरा: इस बार मानसून 11 जिलों में ज्यादा मेहरबान रहा जहां पर सामान्य से अधिक बारिश हुई इन जिलों में चित्रकूट में 44% अधिक, कन्नौज में 22%, कानपुर नगर में 24%, प्रयागराज में 32, बिजनौर में 26 प्रतिशत, एटा में 42, इटावा में 21, फिरोजाबाद में 28, हमीरपुर में 45, महोबा में 31, मेरठ में 74, मुजफ्फरनगर में 83, संभल में 84% अधिक बारिश रिकार्ड की गई।

कम बारिश वाले जिले: भदोही में 64% कम, देवरिया में 74%, जौनपुर में 59%, कानपुर देहात में 65%, कौशांबी में 46%, कुशीनगर में 69%, सीतापुर में 45%, अलीगढ़ में 41, अमरोहा में 39, गाजियाबाद में 61, हापुड़ में 46, मैनपुरी में 45, शामली में 62, पीलीभीत में 69% प्रतिशत कम रिकॉर्ड की गई।

11% कम हुई बारिश
उत्तर प्रदेश में 1 जून से लेकर 26 अगस्त तक अनुमानित बारिश 564 मिली मीटर के सापेक्ष 500 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 11% कम है.

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के ललितपुर, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, बलिया मे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा अन्य जिलों में भी हल्की से माध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.

लखनऊ के मौसम पर एक नजर: राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह से ही बादल छाए रहे. रुक-रुक कर बारिश होती रही. दिनभर बादल छाए रहने तथा बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. लगातार हो रही बारिश के कारण लखनऊ के कई इलाकों में जल भराव हो गया.

मेरठ सबसे गर्म: बुधवार को उत्तर प्रदेश का मेरठ सबसे अधिक गर्म जिला रहा जहां पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान बाराबंकी जिले में 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है.

मौसम वैज्ञानिक क्या बोले: मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसूनी भारी वर्षा का दौर जारी है. आगामी 24 घण्टों के बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है. इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है.