राजनाथ सिंह कल लखनऊ में करेंगे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का निरीक्षण, पीएम मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन

लखनऊ: लखनऊ से सांसद एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 30 मई को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में “नौसेना शौर्य वाटिका” का भव्य उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होगे.

कार्यक्रम का आयोजन राजधानी के इकाना स्टेडियम के निकट स्थित नौसेना शौर्य वाटिका में किया जायेगा. इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे की अंतिम समीक्षा करेंगे 15 जून के बाद कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर सकते हैं. एक्सप्रेस वे के माध्यम से लखनऊ कानपुर की दूरी मात्र 45 से 50 मिनट में पूरी हो जाएगी.

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षामंत्री जी सुबह 11:10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे .फिर 11:25 बजे नौसेना शौर्य वाटिका पहुंचेगे. इसके बाद 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक उद्घाटन समारोह सम्मिलित होंगे.

कार्यक्रम के समापन के बाद दोपहर 1:00 बजे पुनः सड़क मार्ग से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगे. इसके पश्चात दिल्ली के पालम एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे.

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि, लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे 15 जून तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और इस पर ट्रैफिक संचालित किया जा सकेगा. इसको लेकर राजनाथ सिंह अंतिम प्रगति रिपोर्ट ले सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नियंत्रित किया जाएगा और वही इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे.

गौर करें तो एक्सप्रेसवे से रोज़ाना हज़ारों वाहन चालकों, व्यवसायियों, छात्रों और आम नागरिकों को लाभ होगा. कानपुर के उद्योगपतियों का कहना है कि माल परिवहन तेज़ होगा. इससे लागत में बचत होगी और व्यापार बढ़ेगा. लखनऊ और कानपुर के बीच बेहतर कनेक्टिविटी से रीयल एस्टेट, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे. एक्सपर्ट का अनुमान है कि इससे दोनों शहरों के बीच आर्थिक गतिविधियां कई गुना बढ़ जाएंगी.