राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कल मथुरा आगमन, साधु-संतों से भी करेंगी मुलाकात

मथुरा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भगवान श्री कृष्ण की नगरी में 25 सितंबर को धार्मिक यात्रा पर पहुंच रही हैं. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन नगर निगम और साधु संत अपनी पूरी तैयारी में जुटा हुआ है. वृंदावन के श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर निधिवन और परिक्रमा मार्ग में स्थित श्री नाभा कृष्ण सुदामा कुटी साधु संतों के साथ मुलाकात करेंगी. मथुरा का दौरा राष्ट्रपति के लिए कुछ खास है.

 

साधु संतों से करेंगी मुलाकात: वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में स्थित श्री नाभा कृष्ण सुदामा कुटी आश्रम का शताब्दी वर्ष 25 सितंबर से शुरू हो जाएगा. आश्रम के महंत ने राष्ट्रपति को निमंत्रण भेजा था जिसे स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति 25 सितंबर को ही वृंदावन धार्मिक यात्रा पर पहुंच रही है. आश्रम में राम दरबार की स्थापना की जा रही है. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर साधु संत काफी उत्साहित है. आश्रम में 20 मिनट तक साधु संतों के साथ मुलाकात होगी.

 

बांके बिहारी मंदिर और निधिवन के दर्शन करेंगीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 सितंबर को धार्मिक यात्रा पर मथुरा और वृंदावन दिल्ली से स्पेशल ट्रेन द्वारा वृंदावन पहुंचेंगीं. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन नगर निगम तैयारी पूरी करने में जुटा हुआ है. वृंदावन केसरी ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना और चांदी के दीपक जलाए जाएंगे. राष्ट्रपति का काफिला बांके बिहारी मंदिर से निधिवन के लिए रवाना होगा.

 

मथुरा में भी दर्शन करेंगीः राष्ट्रपति के आगमन को लेकर वरिष्ठ अधिकारी मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था और राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षाएं परखी जा रही है. प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण और अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मंगलवार को मथुरा और वृंदावन पहुंचे. श्री कृष्ण जन्म स्थान मंदिर की सुरक्षा और राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी प्वाइंट व्यू चेक किए गए.