रोहित शेट्टी ने लेडी सिंघम के रूप में रिवील किया दीपिका पादुकोण का पहला लुक

रोहित शेट्टी की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री हो गई!

मनोरंजन डेस्क: आख़िरकार रोहित शेट्टी की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री हो गई! ‘सिंघम अगेन’ में शक्ति शेट्टी के रूप में अभिनेत्री का पहला लुक आखिरकार सामने आ गया है। कथित तौर पर, अभिनेत्री फिल्म में अजय देवगन की बहन का किरदार निभाएंगी।

शक्ति शेट्टी के रूप में दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम का किरदार निभाएंगी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फिल्म में अपने किरदार शक्ति शेट्टी का परिचय दिया। इसे साझा करते हुए, रोहित ने लिखा, “नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी हमारे कॉप यूनिवर्स के सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी शक्ति शेट्टी, मेरी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण से मिलें।”

रोहित शेट्टी ने की थी अनाउंसमेंट

‘सर्कस’ इवेंट में रोहित शेट्टी ने कहा था, “कहीं ना कहीं तो पता चल ही जाएगा तो मैं अभी ही बताऊंगा। अगली फिल्म जो हम बना रहे हैं वह हमारे पुलिस जगत की सिंघम है। और हर बार मुझसे पूछा जाता है ‘लेडी सिंघम कब तो सिंघम अगेन में एक लेडी सिंह है (दीपिका पदुकोण की ओर इशारा करते हुए)। वह पुलिस जगत से मेरी महिला पुलिसकर्मी है। हम अगले साल इस पर काम कर रहे हैं।”