लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने लोकनायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को “राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है. इसके तहत लखनऊ में 13 से 18 नवंबर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
इस दौरान लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए डायवर्जन की व्यवस्था की गई है. डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित के अनुसार जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर दिनांक 13 से 18 नवम्बर तक यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी.
1090 चौराहा पर कार्यक्रम के लिए डायवर्जन
डिगडिगा/ताज अण्डरपास की तरफ से आने वाला यातायात समतामूलक चौराहे से 1090 की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात समतामूलक चौराहे से बैराज रोड होते हुए पीएनटी बालू अड्डा से डालीबाग तिराहा, सिकन्दरबाग चौराहा होकर अथवा आरआर बन्धा चौराहे से पेपरमिल तिराहे से सिकन्दरबाग चौराहे होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा.
पीएनटी बालू अड्डा से आने वाला यातायात 1090 चौराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात बैराज रोड से समतामूलक चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा.
डालीबाग तिराहा की तरफ से जियामऊ मोड़, 1090 चौराहा की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात सिकन्दरबाग चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा.
बन्दरियाबाग चौराहा की तरफ से आने वाला यातायात गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात बन्दरियाबाग चौराहा, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा.
हजरतगंज चौराहा से पार्क रोड होकर जाने वाला सामान्य यातायात गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात हजरतगंज से सिकन्दरबाग चौराहा से पेपरमिल होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा.
गोमतीनगर/अम्बेडकर उद्यान चौराहा से सामाजिक परिवर्तन स्थल ढाल से 1090 चौराहा की तरफ आने वाला यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात ताज अण्डरपास से समतामूलक चौराहा से बैराज रोड अथवा आरआर बंधा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा.
इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान पर कार्यक्रम के लिए डायवर्जन
विजयीपुर अण्डरपास की तरफ से सामान्य यातायात इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कमता तिराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा अथवा शहीद पथ होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा.
न्यू हाई कोर्ट मोड/तिराहा से सामान्य यातायात इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कमता तिराहा, शहीद पथ अथवा पॉलीटेक्निक चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा.
पिकप पुल की तरफ से सामान्य यातायात इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पॉलीटेक्निक चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा.
मेघा मोटर्स तिराहा की तरफ से सामान्य यातायात इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात समिट बिल्डिंग तिराहा, विजयीपुर अथवा गोमतीनगर रेलवे स्टेशन मार्ग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा.
एंबुलेंस को रहेगी छूट: सामान्य यातायात के लिए लागू डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-सामान्य की मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा रास्ता दिलाया जाएगा. इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है.