लखनऊः राजधानी के हजरतगंज इलाके में स्थित विधान भवन में 18 से 23 जनवरी तक 86 वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन आयोजित होगा. इसे लेकर विधानभवन व इसके आस-पास 19 जनवरी से 21 जनवरी तक सुबह आठ बजे से लेकर रात्रि आठ बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा. वहीं, कुड़ियाघाट में ट्रैफिक की नई व्यवस्था लागू की गई है.
इन वाहनों को रहेगी छूट: ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक प्रतिबन्धित मार्ग पर एम्बुलेन्स, स्कूली वाहन, फायर सर्विस, शव वाहन आदि को अनुमति रहेगी. इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है.
इन रास्तों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा
बंदरियाबाग चौराहा से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगे. यह यातायात लालबत्ती चौराहा, कैण्ट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा.
डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगे, बल्कि पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे.
रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित (नो व्हीकल जोन) रहेगा.
डीएसओ चौराहा से सिसेण्डी तिराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित (नो व्हीकल जोन) रहेंगे.
बर्लिग्टन (हुसैनगज) चौराहा से सामान्य वाहन रॉयल होटल चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह वाहन कैसरबाग अथवा सदर होते हुए जा सकेंगे.
अशोकलाट चौराहे से सामान्य यातायात रॉयल होटल चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे बल्कि परिवर्तन चौक अथवा वर्लिग्टन चौराहा होते हुए जा सकेंगे.
संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहा से महानगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेंगी. यह बसें बैकुण्ठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे.
केकेसी तिराहा से चारबाग की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेंगे, बल्कि यह बसे लोको चौराहा, कैण्ट या बर्लिग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे.
गोमतीनगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगे, बल्कि यह बसें बैकुण्ठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुये तथा 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे.
सिकन्दरबाग चौराहा से हजरतगंज/विधानसमा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे. यह यातायात सिकन्दरबाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, गांधी सेतू (1090) चौराहा या चिरैयाझील होते हुऐ अपने गंतव्य को जा सकेगा.
परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहा से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेंगे. यह यातायात कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकन्दरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, गाँधी सेतु (1090) चौराहा होते हुये गोल्फ क्लब चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा.
लालबत्ती चौराहा से सिसेण्डी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं आ जा सकेंगे. यह यातायात बन्दरियाबाग चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा अथवा एसएन ओवरब्रिज, कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा.
ये भी ध्यान दें
रिसिता मलबरी हाइट्स चौराहा से होटल द सेण्ट्रम की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सेक्टर-सी पॉकेट-5 चौराहा, स्टेचू पार्क चौराहा अथवा अन्य वैकल्पिक मार्गो से होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा.
मरीमाता मंदिर चौराहा/लखनऊ पब्लिक स्कूल चौराहा से इस्कॉन मंदिर तिराहा से होटल द सेण्ट्रम की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात जयपुरिया स्कूल चौराहा अथवा स्टेचू पार्क चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा.
कुड़ियाघाट चौराहे पर अब नहीं लगेगा जाम, बदला गया रूट
डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित के निर्देशन में शुरू हुए इस नए रूट प्लान के तहत अब रूमी गेट, टीले वाली मस्जिद और नए पक्का पुल की ओर जाने वाले वाहनों के लिए रास्तों में अहम बदलाव किए गए हैं.
रूमी गेट की तरफ से: रूमी गेट से कुड़ियाघाट होकर जाने वाला ट्रैफिक अब चौराहे से सीधे नहीं जा सकेगा. वाहनों को बाएं मुड़कर गुलालाघाट तक जाना होगा, जहाँ से यू-टर्न लेकर वे अपने गंतव्य की ओर बढ़ सकेंगे.
टीले वाली मस्जिद की तरफ से: यहां से मदेयगंज नया पक्का पुल जाने वाले वाहन अब कुड़ियाघाट चौराहे से घूमकर सीधे नए पक्का पुल के रास्ते जा सकेंगे.
नया पक्का पुल से: चेक पोस्ट की तरफ से आने वाला ट्रैफिक अब कुड़ियाघाट चौराहे से सीधे बाएं मुड़कर रूमी गेट की ओर निकाला जा रहा है.
प्रेरणा स्थल की तरफ से: यहां से आने वाले वाहन अब कुड़ियाघाट चौराहे तक पहुँचकर बिना किसी बाधा के अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे.