लखनऊ : पुलिस भर्ती के खेल कौशल परीक्षण के लिए 28 और 29 मार्च को शहर में डायवर्जन रहेगा. जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, शनिवार को सर्वोदय नगर और कुकरैल बंधा मार्ग प्रभावित रहेगा, जबकि रविवार को शहीद पथ और जनेश्वर मिश्र पार्क के आस-पास ट्रैफिक बदला रहेगा.
क्रॉसकंट्री (10 किमी)
- शनिवार, 28 मार्च सुबह 06:00 बजे से.
- पीएसी हेड तिराहा : यहां से कोई भी वाहन पीएसी गेट नंबर-2 या सर्वोदय नगर की तरफ नहीं जा सकेगा. वाहन फैजाबाद रोड होकर निकलेंगे.
- रहीम नगर चौराहा : यहां से ट्रैफिक सर्वोदय नगर पुल की ओर नहीं जा पाएगा, इसके बजाय वायरलेस चौराहा का उपयोग करना होगा.
- कल्याण अपार्टमेंट तिराहा : यहां से सर्वोदय नगर की ओर जाना प्रतिबंधित रहेगा. वाहन खुर्रमनगर या सेक्टर-25 होकर जा सकेंगे.
- आरआर बंधा और शक्तिनगर : शक्तिनगर ढाल से कुकरैल ओवरब्रिज की तरफ यातायात बंद रहेगा. चालक निशातगंज या पॉलिटेक्निक चौराहे का मार्ग ले सकते हैं.
मैराथन (42 किमी) – रविवार, 29 मार्च सुबह 06:00 बजे से
- जी-20 तिराहा शहीद पथ : यहां से वाहन पिपराघाट तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे. ट्रैफिक को एसएसबी रैंप या हुसड़िया अंडरपास की ओर मोड़ा गया है.
- जनेश्वर मिश्र पार्क : पार्क के गोल चक्कर से पिपराघाट की तरफ जाने वाला रास्ता बंद रहेगा, लोग ताज अंडरपास का प्रयोग कर सकेंगे.
- पिपराघाट तिराहा : यहां से शहीद पथ जी-20 तिराहा की ओर जाना मना है, वाहन जनेश्वर मिश्र पार्क की ओर डायवर्ट रहेंगे.
आपातकालीन सेवाओं के लिए निर्देश
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, स्कूली वाहन और फायर सर्विस जैसे आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन के बावजूद प्रतिबंधित मार्गों से निकलने की अनुमति दी जाएगी. किसी भी समस्या के लिए नागरिक ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर मदद मांग सकते हैं.