मेरठ : मेरठ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान मेट्रो में यात्रा भी की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह विकसित भारत की कनेक्टिविटी की एक शानदार झांकी है.
इस दौरान जनसभा में उनके भाषण में कांग्रेस निशाने पर रही. एआई ग्लोबल सम्मेलन को लेकर कांग्रेस के रुख पर नाराज पीएम ने कांग्रेस पर जुबानी हमले किए. नमो भारत और मेरठ मेट्रो को झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को सम्बोधित किया. उन्होंने कहा कि मुझे ही शिलान्यास का अवसर दिया था, आज लोकार्पण का भी अवसर मुझे ही मिला है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का शुभारंभ किया. इसके साथ ही मेरठ में हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया. मोहिउद्दीनपुर में प्रधानमंत्री की जनसभा हुई. उससे पहले, शताब्दी नगर स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत को हरी झंडी दिखाई.
गौर करें तो रविवार का दिन वेस्टर्न यूपी के लिए बेहद खास रहा. आज पीएम नरेंद्र मोदी पीएम मेरठ मेट्रो की सौगात दिए. मेरठवासी जहां काफी समय से मेरठ मेट्रो का इंतजार कर रहे थे, वहीं नमो भारत भी अब मेरठ के मोदीपुरम तक संचालित होगी. पीएम मोदी के हाथों सौगात पाकर मेरठ वासियों में खुशी देखी जा रही है.
पीएम मोदी ने कहा कि “मेरठ से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है. विकसित भारत की कनेक्टिवटी कैसी होगी, यह उसकी एक शानदार झांकी है. शहर के लिए मेट्रो और ट्विन सिटी के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन ये काम बखूबी करेगी. मुझे खुशी है कि यह काम उत्तर प्रदेश में हुआ है.”
पीएम ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम भाजपा डबल इंजन सरकार की कार्य संस्कृति को भी दर्शाता है. हमारी कार्य संस्कृति है कि जिस काम का शिलान्यास किया जाए, उसे पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर दिया जाए. इस वजह से अब परियोजनाएं पहले की तरह लटकती-भटकती नहीं है.
पीएम मोदी ने कहा, नमो भारत या मेट्रो सेवा दोनों का शिलान्यास करने का अवसर मिला था. आज मुझे ही इनके लोकार्पण का मौका मिला है. थोड़ी देर पहले मैंने मेरठ मेट्रो में सफर किया. इस दौरान छात्रों और यात्रियों से बातचीत हुई. सभी का कहना था कि इतने शानदार काम की उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी. सबके सब पुराने दिनों को याद कर रहे थे.
मोदी ने कहाकि बहनों ने बताया कि कुछ साल पहले काम होते ही नहीं थे. यहां डर और भय का माहौल होता था. एक तरफ कानून व्यवस्था भी सुधरी है. दूसरी तरफ लोगों को सुविधापूर्ण और सुरक्षित यात्रा का भी माध्यम मिला है. साथियों, मुझे खुशी है कि नमो भारत रैपिड रेल नारी शक्ति के सामार्थ्य का प्रतीक बनी है. ट्रेन आपरेटर समेत ज्यादा काम में हमारी बेटियां ही नेतृत्व कर रही हैं. यूपी और दिल्ली वालों को देश की पहली नमो भारत रैपिड रेल सेवा और मेरठ मेट्रो के लिए बधाई देता हूं.
पीएम ने कहा कि मेरठ की इस धरती से मेरा भी एक खास नाता रहा है. 2014 के चुनाव, 2019 और 2024 लोकसभा चुनाव में मेरठ से ही मेरी चुनावी सभाओं की शुरुआत हुई. मेरठ के किसानों, उद्यमियों, श्रमिकों और कारीगरों-दुकानदारों ने मुझे हमेशा समर्थन दिया है. मैंने तब भी कांग्रेस सपा और बसपा को कहा था कि अपनी जहरीली राजनीति छोड़िए. आइए विकास के मुद्दे पर मुकाबला करके देखते हैं. इन दलों ने अपनी जहरीली राजनीति नहीं बदली. भाजपा ने विकास और नीति-रीति को सर्वोपरि रखा. देश का विकास सर्वोपरि रखा. इसका एक उदाहरण हमारी मेरठ मेट्रो भी है.
2014 के पहले भारत में मेट्रो का विस्तार बहुत ही धीमी गति से हो रहा था. हालत यह थी कि कांग्रेस सरकार के समय में देश के 5 शहरों में ही मेट्रो चल पाई. आज भाजपा सरकार में देश के 25 शहरों में मेट्रो चलने लगी है. आज भारत मेट्रो के मामले में दुनिया का तीसरा बड़ा नेटवर्क बन चुका है.
यूपी में मेरठ के अलावा भी कई सारे शहरों में मेट्रो पर काम चल रहा है. बीते 11 वर्षों में देश के कई शहरों में मेट्रो पहुंची. भाजपा सरकार देश की जनता को सुविधा देने चाहती है. देश वालों को हाईस्पीड नेटवर्क देना चाहती है. इस वजह से आज नमो भारत जैसी आधुनिक हाईस्पीड ट्रेन चली है. वंदे भारत चल रही है.
मोदी ने कहा कि, कांग्रेस की जब दिल्ली में सरकार थी, तब यह संभव नहीं था. तब प्रोजेक्ट घोटालों में गुम हो जाते थे. मेट्रो जैसी तकनीक विदेश से मंगवानी पड़ती थी. हमने देश को आत्मनिर्भरता में आगे बढ़ाया. भाजपा की प्राथमिकता देश का विकास है. एक ही ट्रेक पर नमो भारत और मेट्रो चलेंगे. एक ही प्लेटफार्म पर आप यात्रा कर सकेंगे. इससे आप दिल्ली आसानी से आ जा सकते हैं. इससे मेरठ के लोगों को बहुत फायदा होता है. रोज यात्रा करने वालों को इससे बड़ा फायदा मिलेगा. जो दिल्ली में नौकरी करते हैं और मेरठ में घर हैं उन्हें इसका बड़ा फायदा होगा. इससे आपका पैसा भी बचेगा और युवाओं को रोजगार भी मिलेगा.
पीएम ने कहाकि यहां पश्चिम यूपी में कई एक्सप्रेस वे, कॉरीडोर, जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है. ये प्रोजेक्ट जब बनते हैं तब भी रोजगार मिलते हैं, जब नए कारोबार आते हैं तो उससे भी रोजगार मिलते हैं. यूपी की ये धरती सृजन की धरती है. यहां के किसान हों, पशुपालक हों, उद्यमी हों, बुनकर शिल्पकार हों, सभी विरासत को साकार कर रहे हैं.
इससे भारत औऱ यूपी को फायदा हो रहा है. दुनिया का नजरिया अब भारत के प्रति आशावान है. दुनिया के विकसित देश भारत के साथ व्यापारिक समझौते कर रहे हैं. आज विकसित देश भारत के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हैं. उनको भारत के विकास में अपना भविष्य दिखता है. उनको लगता है कि भारत वह ताकत है, जो 21वीं सदी की चुनौतियों का समाधान दे सकता है. बीते वर्षों में भाजपा सरकार के समझौतों से छोटे उद्योगों को बहुत फायदा हुआ. इसका फायदा मेरठ के खेल उद्योगों, इसके अलावा कैंची, क्राकरी, पीतल, लकड़ी, लेदर और टेक्सटाइल उद्योगों को फायदा मिलने वाला है. भाजपा की प्राथमिकता देश के छोटे-छोटे शहरों को दुनिया तक ले जाना है.
यूपी को 95,000 करोड़ की किसान सम्मान निधि मिली
पीएम ने कहा कि मेरठ के उद्योग अब अमेरिका और यूरोप को अपने उत्पाद आसानी से बेच सकेंगे. मेरठ और हापुड़ ने चौधरी चरण सिंह को देखा है. यह हमारा सौभाग्य है कि हमने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया. किसानों की आय बढ़ाने पर हमने काम किया है. पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा भी किसानों के बहुत काम आ रहा है. अब तक यूपी के किसानों को इस स्कीम के तहत लगभग 95 हजार करोड़ मिल चुके हैं. इसमें मेरठ के किसानों को लगभग 800 करोड़ रुपए मिले हैं. देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं.
कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा एआई सम्मेलन हुआ. दुनिया के 80 प्रतिनिधि दिल्ली आए. 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आए. लाखों लोग आए. दुनिया के विकासशील देशों में ऐसा सम्मेलन आज तक कभी नहीं हुआ है. कांग्रेस ने भारत के वैश्विक आयोजन पर सवाल उठाए. इसे राजनीति का अखाड़ा बना दिया. समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए. आपके बारे में देश जानता है फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से कितनी दिवालिया हो गई है. इसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता है. हम तो वो लोग हैं जो गांव में किसी के यहां शादी होती है तो पूरा गांव उसे सफल बनाने में जुट जाता है ताकि मेहमान गांव की अच्छी छवि लेकर जाए.
एआई समिट देश का कार्यक्रम था, कांग्रेस ने मर्यादाएं तोड़ी
पीएम मोदी ने कहाकि, “मैंने students से अभी बात की, सभी पुराने दिन याद कर रहे थे. उन्होंने बताया कि यहां डर और भय का माहौल होता था.”
एआई समिट को लेकर कांग्रेस के रुख पर नाराज दिखे. उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस का रुख दिखाता है कि उनकी सोच दिवालिया हो गई है. किसी परिवार में गांव में अगर शादी होती है तो वहां भी पूरा गांव जी जान से जुट जाता है. कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफ़रत है, ये लोग मेरी कब्र खोदना चाहते हैं, मेरी माँ को गाली देने से भी परहेज नहीं है,
ए आए आई ग्लोबल समिट को लेकर जनता से भी इसको लेकर उन्होंने जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि कांग्रेसी देश के बेइज्जती करने वालों का जयकारा कर रहे हैं. पार्लियामेंट में परफॉर्म कांग्रेसी नहीं कर पा रहे, कांग्रेस के रवैये से उनके सहयोगी दल भी परेशान हैं.”
सपा सरकार के अपराधी अब यूपी की जेलों में
पीएम मोदी ने कहा कि सपा सरकार में जो अपराधी बेखौफ घूमते थे वो आज यूपी की जेलो में हैं. जब कानून सुधरता है तब व्यापार के लिए माहौल बनता है. इस वजह से यूपी की अर्थव्यवस्था में उछाल देखने को मिला है. कल ही मुझे यूपी की पहली सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का शिलान्यास करने का मौका मिला. इससे नए निवेश और नए रोजगार के लिए अद्भुत संभावनाएं बनेंगी. भाजपा सरकार ऐसे ही यूपी को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी.
मीडिया को भी मशविरा देते दिखे मोदी
उन्होंने कहा कि ये न कहें कि मोदी ने विपक्ष को धो डाला. मीडिया विपक्ष शब्द लिखता है, जबकि गलतियाँ कांग्रेस करती है. किसी और पार्टी ने कोई पाप नहीं किया. कांग्रेस के बेलगाम नेता देश को तबाह करने पर तुले हैं. कांग्रेस के लिए बोले, कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है. मुझे संतोष है दिल्ली में जो घटना घटी उसको लेकर कांग्रेस के साथियों ने भी नाराजगी जताई है, अगर आपको पीएम की कुर्सी पर बैठना है तो विकास के मुद्दे पर राजनीति करें. भाजपा के लिए देश का विकास यूपी का विकास सर्वोपरि है.
सीएम योगी की कार्यशैली को पीएम ने सराहा
पीएम मोदी अपने भाषण के दौरान बोले, पहले वेस्ट यूपी के दंगे, यूपी वेस्ट के अपराध पर फ़िल्में बनती थीं, सपा सरकार ने ये हाल कर दिया था. आज यूपी अलग पहचान बना रहा है.जो अपराधी सपा सरकार मे बेखौफ़ घूमते थे , वे आज योगी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है. पीएम बोले यूपी में शाम होते ही भय और डर का सन्नाटा छा जाता था. यहां डर और भय का माहौल होता था, एक तरफ कानून व्यवस्था भी सुधरी है.
उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि नमो भारत ट्रेन ऑपरेटर से लेकर स्टेशन स्टाफ में अधिकतर बेटियां ही कार्य कर रही हैं. देश की पहली नमो भारत और रेपिड रेल सेवा के लिए सभी को बधाई दी.
पीएम बोले मेरठ से नाता है
मोदी ने कहा पूर्व में जब भी 1014 से चुनाव हुए मेरठ से ही चुनावी सभाओं की शुरुआत हुई. मेरठ के आप लोगों, किसानों, उद्यमियों, कारीगरों ने हमे आशीर्वाद दिया है. पीएम बोले मैंने पहले भी विपक्षी दलों से कहा था कि जहरीली राजनीति छोडें, भाजपा ने देश के विकास को सर्वोपरि रखा.
आज 25 से ज्यादा शहरों में मेट्रो चलने लगी है
मोदी ने अपने भाषण में कहा कि 2014 से पहले भारत में मेट्रो का विकास बहुत ही धीमी गति से हो रहा था, तब कांग्रेस शासन काल तक सिर्फ 5 शहरों में ही मेट्रो चल पाई. आज देश के 25 से ज्यादा शहरों में मेट्रो चलने लगी है.
कांग्रेस को रखा पीएम ने निशाने पर: कांग्रेस-सपा की जब दिल्ली मे सरकार थी तो ये संभव ही नहीं था, क्योंकि तब इंफ्रॉस्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट घोटालों में ही गुम हो जाते थे. मेट्रो जैसी अधिकतम टेक्नोलॉजी आयात करनी पड़ती थी. हमने अधिकतम तकनीक भारत में ही विकसित की. भाजपा सरकार की प्राथमिकता देश का विकास है.
यूपी वेस्ट और मेरठ वालों का जीवन अब बदलने वाला है. यहां बस अड्डों और रेलवे स्टेशन को जोडा गया है. ये देश में पहली बार हो रहा है, जब एक ही ट्रैक पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत चलेगी. जो लोग दिल्ली में नौकरी करते हैं और जिनका मेरठ में है, उनका पैसा बचता है लोगों को रोजगार भी मिलता है.
ज़ेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है. अप वेस्ट की धरती श्रम की और सृजन की धरती है यहां के किसान हो पशुपालक हो, छोटे लघु उद्यमी हों या बुनकर शिल्पकार हो, विरासत और विकास के मंत्र को साकार कर रहे हैं, ऐसे में जब भारत का समर्थ बढ़ता है तो उत्तर प्रदेश के इन सभी साथियों को भी फायदा होता है.
पीएम बोले साथियों आप आजकल देख रहे हैं दुनिया के प्रति और दुनिया के लोगों के मन में भारत के प्रति कितनी आस्था है, दुनिया के अनेक विकसित देश भारत के साथ व्यापारिक समझौते कर रहे हैं. एक समय था जब कांग्रेस की सरकार चाह कर भी विकसित देशों के साथ समझौते नहीं कर पाती थी, क्योंकि बदनाम कांग्रेस सरकार से समझौते करने में दुनिया को हिचक होती थी, लेकिन आज भारत के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक है, क्योंकि उनको भारत के विकास में अपना भविष्य दिखता है.
उनके भारत की युवा शक्ति में उम्मीद दिखती है दुनिया को लगता है कि भारत वह ताकत है जो 21वीं सदी की चुनौतियों का समाधान दे सकता है. साथियों, बीते वर्षों में भाजपा की सरकार ने जो बेसिक समझौते किए हैं, उसे लघु और कुटीर उद्योगों से जुड़े लोगों को भी बहुत फायदा होगा. इसका फायदा मेरठ के क्रिकेट का सामान बनाने वालों को होगा, मेरठ की ही कैंची, खुर्जा की क्रोकरी, मुरादाबाद का पीतल, बागपत का होम फर्निशिंग उद्योग सहित यूपी वेस्ट के उत्पाद गिनाते हुए, उद्यमियों के प्रयास समेत सीएम योगी के नेतृत्व की उन्होंने तारीफ़ की. पीएम ने यूपी को श्रम और सृजन की धरती बताया.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेरठ को देश की सबसे तेज मेट्रो और ‘नमो भारत’ ट्रेन के पूर्ण कॉरिडोर की सौगात दिए. 180 किमी/घंटा की अधिकतम गति के साथ भारत की पहली रैपिड रेल मिला.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में 12,930 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कर पश्चिमी यूपी को आधुनिक परिवहन का नया आधार दिया. पीएम ने शताब्दी नगर स्टेशन पर देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS)’नमो भारत’ और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
दिल्ली से मेरठ, अब दूरियां हुईं खत्म: 82 किलोमीटर लंबे इस पूरे कॉरिडोर के चालू होने से अब दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक का सफर महज 55 मिनट में पूरा होगा.
इस कॉरिडोर की खासियत यह है कि एक ही इंफ्रास्ट्रक्चर पर ‘नमो भारत’ (रैपिड रेल) और ‘मेरठ मेट्रो’ दोनों संचालित होंगी, जो वैश्विक स्तर पर परिवहन एकीकरण की एक मिसाल है.
परियोजना की मुख्य विशेषताएं:180 किमी/घंटा की अधिकतम गति के साथ भारत की पहली रैपिड रेल। सराय काले खां स्टेशन अब एक ‘मल्टी-मॉडल हब’ बन गया है, जो मेट्रो, बस (ISBT) और भारतीय रेलवे को जोड़ता है.
बेगमपुल से मेरठ साउथ के बीच 7 स्टेशनों के साथ शहर के भीतर सुगम यात्रा. सड़क पर वाहनों का दबाव कम होने से कार्बन उत्सर्जन में भारी कमी आएगी.
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की मेरठ मेट्रो शहरवासियों के लिए “होली का तोहफा” है. नोएडा एयरपोर्ट का काम पूरा हो चुका है और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण भी अंतिम चरण में है