11th Nov Header

शाहदाना वली का सालाना उर्स पाक 16 अक्टूबर को परचम कुशाई से होगा शुरू

17 अक्टूबर को गागर का जुलूस आएगा

बरेली: शाहदाना वली के उर्स को लेकर दरगाह परिसर में उर्स का पोस्टर जारी किया गया। कार्यक्रम के संबंध में दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खा नूरी बब्बू मिया ने बताया सरकार शाहदाना वली का सालाना उर्स से पाक 16 अक्टूबर को परचम कुशाई से शुरू होगा। 17 अक्टूबर को गागर का जुलूस आएगा। 18 अक्टूबर को चादरों का जुलूस आएगा।19 अक्टूबर को मेफिले समा 20 अक्टूबर शाम 5.30 बजे सरकार शाहदाना वली का कुल शरीफ होगा। 21 अक्टूबर को हज़रात केले शाह बाबा का कुल शरीफ होगा शाम 5.30 बजे, 22 अक्टूबर को सैय्यद बाबा के कुल शरीफ की फतह सुबह 10.30 होगी इसी के सात प्रोग्राम का समापन होगा।

उर्स की तैयारी शुरू हो चुकी है, मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कि सरकार शाहदाना वली के चाहने वाले दुनिया के कोने-कोने से उर्स में शिरकत करने पहुंचते हैं। आने वाले जायरीनों को कोई परेशानी न हो उसके लिए पुलिस प्रशासन का पुख्ता इंतजाम किया जाए। सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए व बिजली पानी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। दरगाह के आसपास जो रोड खराब है उनको ठीक कराया जाए। जल्द से जल्द शामतगज पुल के नीचे जो मरकरी लाइट खराब है उनको बदलवाया जाए।

प्रोग्राम में मुख्य रूप से युसूफ इब्राहिम, गफूर पहलवान, हाजी अबरार खा, मिर्ज़ा शाहब बेग, अब्दुल सलाम नूरी गुल्लन खा, खलील कादरी, सलीम रज़ा, ज़फर अली उर्फ बोबी, शान खा,सईद खा, इरफान गोसी, जावेद खा, गुफरान दाना, अकरम दाना, गल्लां खा, सईद अब्बासी, सलीम रज़ा कादरी साइहिबे आलम, भूरा सबरी आदि सहित बड़ी तादात में लोग मौजूद रहे।