बरेली । पितृ पक्ष में श्रीमद् भागवत कथा का अयोजन 01अक्टूबर से 07 अक्टूबर तक शिव पार्वती मंदिर निकट अनिल शहीद गेट इज्जतनगर में होने जा रहा है इस क्रम में आज 11:00 कथाब्यास परम् पूज्य देवेन्द्र उपाधधाय जी शास्त्री जी श्रीधाम वृन्दावन का स्वागत इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर काली मंदिर पर किया गया इसमें सुरेंद्र शर्मा मुख्य यजमान रविंदर सिंह अनिल सेठ विपिन सिंह संजय शर्मा अमित सक्सेना प्रमुख रहे आज शाम 05:30 पर लगभग 250 महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा शिव पार्वती मंदिर से प्रारम्भ होकर मन्दिर के की कॉलेनी में भ्रमड करके शिव पार्वती मंदिर में ही समापन किया गया सभी महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि पितृ पक्ष में होने वाली इस श्रीमद् भगवत कथा को सुनने का अवसर मिल रहा है हम सब अपने अपने पितरों को पूर्ण रूप से प्रसन्नता प्रदान करके हमे खुशी प्राप्त होगी।

