बरेली । शाहमत गंज श्री शिरडी साई खाटू श्याम मंदिर में विजयदशमी पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

भण्डारे की जानकारी देते हुए पंडित सुशील पाठक ने बताया बाबा ने अपनी पार्थिव लीला को विराम देते हुए सिद्ध लोक गमन किया था।। यह वादा करते हुए कि मेरी समाधि हम सभी से बात करेगी। सिद्ध लोक से बाबा समय सभी पर निरंतर कृपा बरसा रहे हैं।
बाबा कहते थे कि सब उनसे धन, पद,शिफा और संतान मांगते हैं कोई वह नहीं मांगता जो मैं उन्हें देना चाहता हूं। यहां तो कुबेर का भंडार भरा है मैं चाहता हूं कि लोग शुद्ध मन से आयें और इस भंडार को गाडियों में लाद लाद कर ले जायें।

हमें बाबा से इसी आध्यात्मिक उत्थान का भंडार मांगना चाहिए। आत्म शुद्धि का प्रयास करना चाहिए।
सदगुरु आत्म शुद्धि से ही रीझते हैं फिर तो वो साईं कहते ही हैं कि वो हमारा सारा कार्य स्वंयम कर देगें पंडित सुशील पाठक ने जानकारी देते हुए बताया बिजय दशमी ब्रह्मांड नायक सच्चिदानन्द समर्थ सद्गुरु श्री साई नाथ महाराज का पुण्य स्मृति दिवस के (समाधिदिवस) के दिन बाबा साई ने अपना भौतिक शरीर त्याग कर निराकार रूप मे हमे मार्ग दिखाने और कल्याण करने का 1918 मे बिजय दशमी को निश्चय किया था आज इसी उपलक्ष्य मे श्री शिरडी साई सर्बदेव मंदिर श्यामगंज को सुन्दर सजाया गया सुबह कांकड आरती के बाद गणेश गायत्री दत्तात्रेय साईनाथ पूजन हवन साईनाथ का महाभिषेक मुख्य यजमान मनीष अग्रवाल , अंकुर अग्रवाल , मालविका अग्रवाल , माधबी अग्रवाल , सारिका अग्रवाल के द्वारा करबाया गया मध्यान्ह आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

जिसमे वन एवं पर्यावरण मंत्री डाक्टर अरुण कुमार , महापौर डाक्टर उमेश गौतम बरिष्ठ भाजपा नेता डाक्टर अनिल शर्मा प्रसान्त पटेल , क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय आशीष प्रताप सिंह , कर्नल तेजवीर सिहं , संजय आयलानी , जुगल किशोर साबू , नर्सिंग मोदी , ज्ञानी काले सिंह , त्रिलोक दयाल , अनुपम टीबडेबाल , उत्कर्ष अग्रवाल , इन्द्रेश , दुष्यंत मौर्य , रागिनी मिश्रा , संजीब दुबे ,अभिनब कटरू , डाक्टर सारिका सेठ , सारिका साहू , पीयूष खण्डेलवाल , इन्द्रप्रीत सिंह आदि हजारो साई भक्त ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।