1st Nov Ad

सपाईयों ने पूर्व मुख्यमंत्री की पुण्यतिथि पर उनके बताएं रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया

बरेली। आंवला सपा कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्यतिथि पर उनको उनको नमन किया। यहां मौजूद पूर्व विधायक पंडित आरके शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सय्यद आबिद अली, अधिवक्ता अवनीश तिवारी ,पूर्व अध्यक्ष रईस खां, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनगर विजेंद्र सिंह यादव सहित अन्य सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर श्रद्धांजलि देने वालों ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वह घर-घर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री की रीति नीति को पहुंचाएं।