बरेली । भैयादूज पर ससुराल गई पत्नी को बुलाने गए पति के साथ ससुराली जनों ने की मारपीट गालीगलौच से आहात होकर पति ने फाँसी लगा कर किया सुसाइड , पति ने मरने से पहले वीडियो बना कर किया वायरल ससुरालीजनों को बताया सुसाइड का जिम्मेदार कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर का मामला ।

थाना कैंट क्षेत्र के गांव कांधरपुर निवासी हेमराज की पत्नी सीता देवी ने बताया उनका बेटा सनी राठौर की शादी को तीन साल हो गए एक बेटा है । भैयादूज पर अपनी पत्नी पूजा को ससुराल थाना फरीदपुर के गांव खनपुरा लेकर गया था ससुराल में लगभग 4 से 5 दिन रुका उसके बाद पत्नी को चलने के लिए कहा पत्नी ने जाने से इनकार कर दिया बोली मुझे अभी नही जाना है इसी बात को लेकर ससुराल में पत्नी से विवाद हो गया फिर ससुराल में पत्नी , साले , ससुर सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज की जिससे आहत होकर वह अपने चाचा प्रेमपाल के घर गांव भगवन्तापुर चला गया , परसों रविवार को वहां से घर वापस आया और डिप्रेशन में रहने लगा सोमवार को सनी राठौर ने मरने से पहले अपना वीडियो बनाया और वायरल किया उसके बाद सनी राठौर ने कमरे में पंखा के कुंडा से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी । परिवार वाले उस समय छत पर बैठे हुए थे जब नीचे उत्तर कर आए उन्होंने देखा सनी राठौर फांसी के फंदे पर लटका हुआ है उसे उतार कर अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी थाना कैंट पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।