1st Nov Ad

सीसीटीवी के तार काटकर बारादरी में जनरल स्टोर में चोरी

थाना बारादरी में भी तहरीर दी

बरेली । सर्दियों के दस्तक देते ही रात्रि में चोरों का कहर अब बढ़ता जा रहा है, बारादरी थाना क्षेत्र के श्यामगंज पुल के नीचे बीती रात चोरों ने जनरल स्टोर पर नक़ब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया, चोरों ने संजय एन्ड संस जनरल स्टोर के ऊपरी भाग की चौखट को निकाल कर चोरी की,

सीसीटीवी के तार काटकर बारादरी में जनरल स्टोर में चोरी
सीसीटीवी के तार काटकर बारादरी में जनरल स्टोर में चोरी

अपनी पहचान छिपाने के लिए चोरों ने सबसे पहले चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के तारों को काट दिया और फिर गल्ले में रखे लगभग 20 हजार रुपये और दुकान से समान लेकर चंपत हो गए, स्टोर के मालिक गौरव ने बताया कि जब वो सुबह दुकान खोलने आये तो चोरी का पता लगा, उन्होंने तुरंत 112 को कॉल किया साथ ही 112 को कॉलमें भी तहरीर दी है।