सृजन वैलफेयर ने नवरात्रि पर जरूरतमंदों को भोजन कराया

उपाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने सभी सदस्यों का इस अवसर पर धन्यवाद किया

बरेली। सोसाइटी अध्यक्ष डॉ दीक्षा सक्सेना ने बताया कि रविवार से शुरू हुई नवरात्रि पर जरूरतमंदों को लगातार सोसाइटी भोजन करा रही है। शील चौराहे पर रोज भोजन सेवा जरूरतमंदों के लिए सोसाइटी द्वारा करवाई जा रही है।‌ज्ञात हो कि सोसाइटी ने पितृपक्ष में भी लगातार भोजन दान और भी वस्तुओं का दान किया था। उपाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने सभी सदस्यों का इस अवसर पर धन्यवाद किया। इस मौके पर दीक्षा सक्सेना, अमित गौड़, हरीश गंगवार, दीपक शर्मा, रविन्द्र शर्मा, दिलीप पाठक, राजीव सक्सेना आदि मौजूद रहें।