1st Nov Ad

सोमवार को प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक, अनुपूरक बजट समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

लखनऊ:सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें अनुपूरक बजट समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। निवेश और विभिन्न विकासपरक योजनाओं संबंधी प्रस्तावों पर भी विचार होगा।अनुपूरक बजट में बुनियादी ढांचे से जुड़े विभागों को प्राथमिकता
प्रदेश सरकार चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 का पहला अनुपूरक बजट सोमवार को विधानसभा में पेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक इस अनुपूरक बजट में बुनियादी ढांचे से जुड़े विभागों को प्राथमिकता दी जा सकती है। लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, शहरी विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य और शिक्षा विभागों को अतिरिक्त बजट मिलने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस आधुनिकीकरण से जुड़ी योजनाओं के लिए भी राशि का प्रावधान हो सकता है।अनुपूरक बजट एक्सप्रेसवे, सड़कों और पुलों का निर्माण, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, ग्रामीण पेयजल योजनाओं, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद, साथ ही विद्यालयों के अधोसंरचना विकास पर खर्च होगा। इसके अलावा सामाजिक कल्याण योजनाओं, कृषि योजनाओं और रोजगार सृजन कार्यक्रमों के लिए भी अतिरिक्त राशि दी जा सकती है।