नई दिल्ली: 14 मार्च को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाले “हनी सिंह लाइव इन दिल्ली” म्यूजिक कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित होगा, जिसे देखते हुए आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लगाए गए हैं.
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक राजघाट से आई.पी. मार्ग तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. इस दौरान आईपी मार्ग (एमजीएम रोड), विकास मार्ग और राजघाट से आईपी डिपो तक रिंग रोड पर ट्रैफिक दबाव बढ़ने की संभावना है, इसलिए लोगों को इन मार्गों से बचने की सलाह दी गई है. स्टेडियम में प्रवेश के लिए गेट नंबर 7 और 8 वेलोड्रोम रोड से, जबकि गेट नंबर 21, 22, 16 और 18 पर प्रवेश एमजीएम रोड से किया जाएगा.
पुलिस के मुताबिक स्टेडियम के पास सीमित पार्किंग की व्यवस्था है. केवल वैध पार्किंग लेबल वाले वाहनों को ही पार्किंग क्षेत्र में प्रवेश दिया जाएगा. वहीं कार्यक्रम के दिन राजघाट से आईपी फ्लाईओवर तक रिंग रोड पर सड़क किनारे वाहन पार्क करने की अनुमति नहीं होगी. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को क्रेन से उठाकर कार्रवाई की जाएगी.