रायबरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली पहुंचे। यहां उन्होंने जिले को 879 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर वह राहुल गांधी पर जमकर बरसे। कहा कि कांग्रेस पार्टी राम मंदिर का विरोध करती रही है। उसे गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला बताया।
प्रदेश को माफिया प्रदेश बना दिया था
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के भाई की हत्या की गई थी। ये हत्यारों के खिलाफ बयान देने नहीं गए। दुर्दांत माफिया के सामने घुटने टेक दिए। वो तो हमारी सरकार आई, सरकार ने माफिया की भूसी निकाल दी। इन लोगों ने प्रदेश को माफिया प्रदेश बना दिया था। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का कहना है कि केवल उनके परिवार को ही सम्मान मिले। इन्होंने कभी भारत के क्रांतिकारियों और नायकों को सम्मान देने का कार्य नहीं किया।