21st Nov Header Ad

हमास का समर्थन करने वाले देश के नेताओं के खिलाफ शिवसेना ने कार्रवाई की मांग की

आतंकवादियों द्वारा इजराइल पर किए गए हमले की कड़ी निंदा करते हैं

बरेली। इजराइल पर हमलों के लिए हमास का समर्थन करने वाले देश के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिवसेना पष्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला प्रमुख दीपक पाठक के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
जिला प्रमुख दीपक पाठक ने कहा आतंकवादियों द्वारा इजराइल पर किए गए हमले की कड़ी निंदा करते हैं आतंकवादियों की इस कार्रवाई से विश्व के अनेक देशों ने कड़ा रोष व्यक्त किया है।

हमास का समर्थन करने वाले देश के नेताओं के खिलाफ शिवसेना ने कार्रवाई की मांग की
हमास का समर्थन करने वाले देश के नेताओं के खिलाफ शिवसेना ने कार्रवाई की मांग की

जहां हमास के आतंकवादी संगठन द्वारा इंसानियत को शर्मसार किया गया है, वहीं भारत में बैठे कुछ आतंकवाद समर्थक हमास का समर्थन कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। शिव सेना जिला प्रमुख दीपक पाठक ने कहा कि अगर कल भारत – पाकिस्तान का युद्ध होता है तो भारत में आतंकवादियों का समर्थन करने वाले नेता पाकिस्तान का भी समर्थन करने से पीछे नहीं हटेंगे। जबकि सर्वविदित है कि इस्लामी आतंकवाद आज भारत समेत विश्व के अनेक देशों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। इसलिए ऐसे आतंकवादियों व उनका समर्थन करने वाले कट्टरपंथियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही सरकार को करने की आवश्यकता है ताकि विश्व से आतंकवाद का खात्मा हो और विश्व में शांति स्थापित हो सके। हमास आतंकवादी संगठन का समर्थन करने वाली फिलिपीन्स के राजदूत को अभिलंब देश से निकाला जाए। इस्लामी आतंकवादियों का सामना कर रहे इसराइल को भरपूर मदद प्रदान की जाए। ज्ञापन देने वालों में अनिल मिश्रा , मनीष यादव , संतोष सिंह, श्याम अवस्थी , नवीन सक्सेना , प्रदीप गंगवार , बंटी , रविंद्र यादव , विश्व प्रताप सिंह , अंकुर अग्निहोत्री , देवांश पाठक , राकेश यादव , ऋतिक सक्सेना , धनपाल सिंह , राममिलन बाजपेई, गौरव चौहान, विक्की ठाकुर, शैलेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।