21st Nov Header Ad

हमास का समर्थन कर रहे नवाब मुजाहिद खान के खिलाफ परशुराम सेना ने कार्रवाई की मांग की

ने फेसबुक अकाउंट पर हमास आतंकियों के समर्थन में उसके झंडे व बैनर लगाकर आतंकवादियों को समर्थन

बरेली । परशुराम सेना प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता को जानकारी होने पर की थाना कैंट निवासी नवाब मुजाहिद खान अपने फेसबुक अकाउंट पर हमास आतंकियों के समर्थन में उसके झंडे व बैनर लगाकर आतंकवादियों को समर्थन दे रहा है तो परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने थाना कैंट पहुंच कर नवाब मुजाहिद खान के खिलाफ कानूनी कार्यवाई करने हेतु शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है और बताया कि हमास एक आतंकी संगठन है जो इसका समर्थन करता है उसकी विचारधारा देश विरोधी होती है ऐसे में आतंकियों का समर्थन करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी होगी परशुराम सेना प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने बताया कि भारत देश में रहकर आतंकियों को संरक्षण व उसका समर्थन करने वालों की भारत में कोई जगह नहीं है ऐसे देशविरोधी लोग भारत में आपात स्थिति में भारत का साथ छोड़ आतंकियों का साथ देने में जरा भी संकोच नहीं करेंगे। ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए अन्यथा यह लोग देश के लिए घातक साबित हो सकते हैं परशुराम सेना कार्रवाई की मांग की है। तहरीर देने बालो में प्रदीप गुप्ता , रवि सागर , राज गुप्ता , गुड्डू , ओमपाल , रोहित कांत आदि लोग उपस्थित रहे।