1st Nov Ad

हिन्दू धर्म अपना कर खुशबू हुई विशाल की

दोनों के अलग अलग धर्म थे दोनों के रिश्ते में बाधा

यूपी के बरेली में एक धर्म विशेष युवती ने अपना धर्मपरिवर्तन करके हिन्दू युवक से शादी कर ली। युवती ने बरेली के एक आश्रम में हिन्दू रीतिरिवाज से भोजीपुरा थाना क्षेत्र युवक विशाल से शादी कर ली। शादी से पहले आश्रम में गंगाजल से शुद्धिकरण कराया गया। इसके बाद सभी रश्में अदा की गई।

फेसबुक लाया दोनों को एक साथ

भदोही जिले की रहने वाली युवती और बरेली के विशाल की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। दोनों में शुरुआत में चैट होने लगी उसके बाद कुछ और नजदीकियां बड़ी तो दोनों ने अपने मोबाइल नंबर शेयर कर लिए। इस तरह दोनों के बीच चार साल तक प्रेमप्रसंग चलता रहा बाद में दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया ।

दोनों के अलग अलग धर्म थे दोनों के रिश्ते में बाधा

युवती के सामने धर्म विशेष सम्प्रदाय से होने के चलते काफी परेशानियां थी। इसलिए युवती ने अपने प्यार के खातिर धर्मपरिवर्तन करने का मूड बना लिया और अंत मे बरेली के एक आश्रम में अपने प्रेमी के साथ शादी के सात फेरे ले लिये।